-->

चाय पर कविता, गजल और शेर Chay (Tea) Par Kavita Gajal

चाय पर कविता, गज और शेर Chay (Tea) Par Kavita Gajal

चाय पर कविता, गजल और शेर Chay (Tea) Par Kavita Gajal

साहित्य में वे सभी विषय शामिल होते हैं जो की हमारे दैनिक जीवन में कहीं ना कहीं हमसे जुड़े हुए होते हैं। आइये इस लेख में हम "चाय पर चर्चा" करें और ऐसे कुछ शेर/कविताओं के विषय में जानें जो चाय/TEA पर आधारित हैं।
 
चाय पर कविता, गज और शेर Chay (Tea) Par Kavita Gajal

 
चाय की प्याली में नीली टेबलेट घोली
सहमे सहमे हाथों ने इक किताब फिर खोली
- बशीर बद्र


आज फिर चाय बनाते हुए वो याद आया
आज फिर चाय में पत्ती नहीं डाली मैंने
- तरुणा मिश्रा

सामने रख के चाय की प्याली
चुस्की चुस्की तिरी कमी चक्खी
- नाहीद अख़्तर बलूच


चाय पीना तो इक बहाना था
आरज़ू दिल की तर्जुमानी थी
- ईमान क़ैसरानी

ठंडी चाय की प्याली पी के
रात की प्यास बुझाई है
- रईस फ़रोग़


आज मौसम भी ख़ूब ठहरा है
एक चाय का कप बनाओ तो
- सफ़ीया चौधरी

सख़्त सर्दी में चाय ऑर्डर की
हम ने मौसम से ले लिया बदला
- ईमान क़ैसरानी


चाय में उस के पिस्ताँ थे
मेरा बदन पानी में था
- आदिल मंसूरी

हम इतनी गर्म-जोशी से मिले थे
हमारी चाय ठंडी हो गई थी
- ख़ालिद महबूब


शब ढली उठने लगे होटल से लोग
चाय का ये दौर इस के नाम पर
- नासिर शहज़ाद

तेरी टेंशन में पीना भूल गई
चाय तो सामने रखी हुई थी
- ज़हरा क़रार


हम जहाँ चाय पीने जाते थे
क्या वहाँ अब भी आया करते थे
- वसी शाह

तेरे हाथ की चाय तो पी थी
दिल का रंज तो दिल में रहा था
- नासिर काज़मी 
 
उदासी में कुछ पल जन्नत में जियोगे क्या,
चाय बना रही हूँ अदरक वाली, पियोगे क्या।

इस भागते हुए वक़्त पर कैसे लगाम लगाई जाएँ,
ऐ वक़्त आ बैठ तुझे एक कप चाय पिलाई जाएँ.

किसको बोलूँ हेलो और किसको बोलू हाय,
हर टेंशन की एक ही दवा है अदरक वाली चाय

हर लड़की को दिल बोले हेल्लो-हाय,
टेंशन में अक्सर पीता हूँ अदरक वाली चाय

वो पल भी कोई पल है,
जिस पल में तेरा एहसास न हो,
वो चाय फिर चाय कैसी
जिसमें तेरे होंठो सी मिठास न हो.

साथ में चाय पीकर चाहत को बढ़ाया करो,
रिश्तों से दूरी बनाकर दिल के दरार नही भरते है.

मेरे साथ हो तुम
दिल हो गया है गुम
चाय है हाथ में
तुम हो साथ में
जिंदगी का ये सबसे खूबसूरत पल है.

ऐ खुदा मुझे मेरे महबूब से मिला दे,
और उसके हाथों से एक कप चाय पिला दे.

काश !!! मैं इस तरह की चाय बना पाता,
नफरतों को दिल से हमेशा के लिए मिटा पाता

चाय के दीवाने आये है,
ये बात सबको बताई जाएँ,
उन्हें इज्जत से बैठाकर
चाय को कुल्हड़ में पिलाई जाएँ।
 चाय के विषय में क्या आप जानते हैं ?
 
आपको जानकार हैरत होगी की चाय का इतिहास लगभग 5,000 साल से भी अधिक पुराना है। ऐसा माना जाता है कि चाय की खोज चीन में हुई थी और वहीँ से यह पूरे विश्व में फैली है। चीन के राजा शेंग नुंग ने 2732 ईसा पूर्व में गलती से चाय की खोज की थी। एक बार राजा अपने दरबारियों के साथ एक जंगल में शिकार कर रहे थे। राजा ने अपने एक सेवक को पानी गर्म करने के लिए कहा। सेवक ने पानी गर्म करने के लिए एक बर्तन में पानी डाला और उसे आग पर रख दिया। तभी अचानक एक पत्ती बर्तन में गिर गई। पत्ती पानी में गिरते ही पानी का रंग बदल गया और उसमें से एक सुगंधित खुशबू आने लगी। राजा ने उस पानी को पिया और उन्हें उसका स्वाद बहुत पसंद आया। तभी से चाय को सभी लोग उपयोग में लेने लगे और धीरे धीरे यह पूरे विश्व में फ़ैल गई। 15वीं शताब्दी में पुर्तगाली व्यापारियों ने चाय को यूरोप में फैला दिया और चाय जल्द ही यूरोप में भी लोकप्रिय हो गई।

चाय के विषय में अत्यंत ही रोचक बातें जो आपको पसंद आने वाली हैं :-

  • विश्व में सबसे पहले चीन के लोगों ने ही चाय की खोज की और उसका उपयोग करने लगे थे।
  • ऐसा कहा जाता है कि चीन के एक राजा 'शैन नुंग' के लिए गरम पानी का प्याला रखा गया था,उसमें गलती से चाय की सूखी पत्तियां गिर गई और उस पानी का रंग बदल गया। राजा को जब यह पसंद आया तभी से चाय का उपयोग होने लगा था।
  • पानी के बाद चाय ऐसा पेय पदार्थ है,जो दुनिया में सबसे ज्यादा पिया जाता है, चाय की लोकप्रियता पूरे विश्व में है।
  • भारत में पहले चाय कभी कभार ही उपयोग में ली जाती थी लेकिन बाद में इसे नियमित रूप से उपयोग में लिया जाने लगा।
  • ऐसा माना जाता है की भारत में 1835 से चाय पीने की शुरुआत हुई थी।
  • वर्तमान में 1,500 अधिक प्रकार की चाय का उपयोग किया जाता है।
  • चाय की पत्तियों को पानी में भिगोकर उसके पानी को घर में छिड़कने से मक्खी और मच्छर घर से दूर भाग जाते हैं।
  • आपको जानकार हैरत होगी की चाय अफगानिस्तान और ईरान का राष्ट्रीय पेय प्रदार्थ भी है।
  • इंग्लैंड में भी चाय का सेवन अधिकता से किया जाता है और वहां के लोग लोग रोज 16 करोड़ चाय के कप पीते हैं।
  • पूरे विश्व में काली चाय का उपयोग कुल चाय का 75% है।
  • भारत में चाय का उत्पादन मुख्य रूप से असम में होता है और टी ही असम का राष्ट्रीय पेय भी है।
  • चाय उत्पादन में चीन पहले नंबर पर है और भारत दूसरे पर आता है।
  • ब्लैक टी यानी काली चाय को भारत में सबसे अधिक पीया जाता है। 
  • कांगड़ा चाय भारत में अपने विशेष स्वाद और गंध के लिए प्रसिद्द है। 
  • भारत में अंग्रेज चाय को लेकर आये थे। 
  • दार्जलिंग की मकईबारी चाय इतनी बेहतरीन है कि इसके दिवाने भारत में ही नहीं विदेशों में भी है, यही वजह है कि मकईबारी सबसे महंगी चायों में नंबर एक है।
  • असम चाय भारत का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है जो उत्तर-पूर्वी भारत में उगाया जाता है।