-->

शब्दों का चयन

अभिव्यक्ति के उद्देश्य से भी महत्वपूर्ण होता है, शब्दों का चयन। शब्दों का चयन यदि ठीक प्रकार से ना किया जाये तो उद्देश्य गौण हो जाता है। शब्दों का चयन यदि सोच समझ कर किया जाए तो, अभिवयक्ति प्रभावशाली हो जाती है।

एक बार एक गरीब लड़का सड़क के किनारे भीख मांग रहा था। भीख के डालने के लिए उसने अपनी टोपी अपने सामनें रखी थी। उसने एक तख्ती पर लिख रखा था " मैं अंधा हूँ, मेरी मदद करें"।  आते जाते राहगीरों में कुछ तो ऐसे होते ही जो कुछ पैसे उसकी टोपी में डाल जाते थे। एक वृद्ध उसी सड़क से गुजर रहा था। उसने तख्ती पर लिखे संदेश को पढ़ा और उस में कुछ बदलाव करके संदेश पुनः लिख दिया। शाम को वृद्ध लौटा। उसके कदमों की आहट पहचान कर अंधा लड़का बोला " श्रीमान जी आप वही हैं ना जो सुबह आए थे और मेरी तख्ती पर कुछ लिख दिया था...? आपने ऐसा क्या लिख दिया था की मेरी टोपी पैसों से भर गयी है ?

वृद्ध ने जवाब दिया "तुम्हारी तख्ती पर लिखा था की मैं अंधा हूँ, मेरी मदद कीजिये.... इसके स्थान पर मैंने लिखा आज कितना सुंदर दिन है, ये दिन सभी के लिए खुशियाँ लेकर आए, आप भाग्यशाली हैं जो इसे देख पा रहें हैं"

आशय स्पष्ट है की वृद्ध द्वारा लिखे गए शब्दों से पढ़ने वाला ईश्वर का धन्यवाद ज्ञापित करता है क्यों की वह नेत्रवान है और इसी खुशी में वह लड़के को कुछ पैसे दे जाता है।

***