-->

हमारे निर्धन के धन राम हिंदी मीनिंग Hamare Nirdhan Ke Dhan Meaning

हमारे निर्धन के धन राम हिंदी मीनिंग Hamare Nirdhan Ke Dhan Meaning : Soordas Ke Pad हमारे निर्धन के धन राम। चोर न लेत, घटत नहिं कबहूँ, आबत गाढ़ैं काम

हमारे निर्धन के धन राम हिंदी मीनिंग Hamare Nirdhan Ke Dhan Meaning : Soordas Ke Pad

हमारे निर्धन के धन राम।
चोर न लेत, घटत नहिं कबहूँ, आबत गाढ़ैं काम॥
जल नहिं बूड़त, अगिनि न दाहत, है ऐसो हरि-नाम।
बैकुँठनाथ सकल सुख दाता, सूरदास सुख-धाम॥ 

 


हिंदी अर्थ / भावार्थ : सूरदास जी कहते हैं की हम निर्धन के / हम गरीबों का धन तो राम (इश्वर) ही हैं। राम नाम का धन तो ऐसा है जिसे चोर चोरी नहीं कर सकता है, खर्च करने से यह घटता नहीं है और विपरीत समय में यह बहुत काम आता है। यह धन ना तो डूबता है और नाहीं अग्नि में जलता है, ऐसा हरी का नाम है। सुखधाम श्रीबैकुंठनाथ समस्त सुखों के दाता हैं, इश्वर ही सुखधाम हैं.

पद का भाव यह है कि राम-नाम ही हमारे जीवन का सबसे बड़ा धन है। यह धन हमें सभी कष्टों से मुक्ति दिला सकता है और हमें सुख-समृद्धि प्रदान कर सकता है। राम-नाम ऐसा धन है जो कभी घटता नहीं और हमें हमेशा बचाता रहता है। चाहे हम किसी भी विपत्ति में हों, राम-नाम का स्मरण हमें साहस और शक्ति देता है।